Jio का नहीं चल रहा है नेट तो ये सेटिंग कर दो चेंज, दोगुनी हो जाएगी स्पीड

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: August 2, 2019 07:21 AM2019-08-02T07:21:29+5:302019-08-02T07:21:29+5:30

Next

Jio 4G: टेलीकॉम मार्केट में रिलायंस जियो यूजर्स की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। Jio के सस्ते प्लान और नेट स्पीड के चलते यह कंपनी यूजर्स की पहली पसंद है। लेकिन कई बार Jio नेट की स्पीड बिल्कुल भी काम नहीं करती है।

क्या आपको लगता है कि दूसरो के मुकाबले आपके स्मार्टफोन में जियो की स्पीड बहुत कम है? आप भी यही सोचते है कि अब 4G डेटा की स्पीड वो नहीं मिल रही जो पहले मिलती थी।

अगर आपको भी ऐसा लगता है तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बता रहे हैं, जिससे 4G स्पीड फिर से फास्ट मिलने लगेगी।

फोन की सेटिंग में करें ये बदलाव: ये सेटिंग बहुत ही आसान है और इन्हें कोई भी आराम से कर सकता है। सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं। आप APN सेटिंग में बदलाव कर अपने जियो की 4G स्पीड बढ़ा सकते हैं। यहां आपको मोबाइल नेटवर्क का ऑप्शन मिलेगा।

अब आपको इसमें Preferred Network Type को LTE में सेट करना होगा। अब मोबाइल की सेटिंग में फिर से जाएं। यहां Access Point Names ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

Edit Access Point पर ही आपको Bearer ऑप्शन नजर आएगा। इसमें LTE को सेलेक्ट करना होगा। ऐस करने से आपके फोन की इंटरनेट की स्पीड फास्ट हो जाएगी।