swami vivekanand 10 inspirational quotes: पढ़ें स्वामी विवेकानंद के 10 अनमोल विचार, बदल जाएगी आपकी जिंदगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 12, 2020 11:59 AM2020-01-12T11:59:24+5:302020-01-12T11:59:34+5:30

Next

स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर हर साल 'नेशनल यूथ डे' मनाया जाता है। भारत सरकार ने 1984 में 12 जनवरी को नेशनल यूथ डे की घोषणा की थी और 1985 से ये दिन हर साल इसी रूप में मनाया जाता है। विवेकानंद के जीवन से जुड़ी कई घटनाएं और उनका कथन आज भी कई प्रकार के सीख देता है। पढ़ें, स्वामी विवेकानंद के 10 अनमोल विचार... 

जो हमारी सोच हमे बनाती है, हम वही बनते हैं। इसलिए हमेशा अपनी सोच को लेकर सतर्क रहें। शब्द का महत्ता दूसरे दर्जे की है। विचार जिंदा रहते हैं और वे ही आगे बढ़ते हैं। 

ब्रह्मांड में मौजूद सभी शक्तियां पहले से ही हम सभी में मौजूद हैं। ये हम हैं जो अपने हाथों को अपनी आंखों के सामने रख लेते हैं और फिर रोते रहते हैं चारो ओर अंधेरा है।

अगर पैसा दूसरों की मदद करने में योगदान करता है तो फिर ये काम की चीज है। इसका कोई मूल्य है। अगर ऐसा नहीं है तो ये फिर शैतान की तरह है। ऐसे में ये जितनी जल्दी हमसे दूर हो जाए, उतना ही अच्छा होगा।

एक समय में एक काम करो और ऐसा करते हुए अपनी पूरी शक्ति, आत्मा उसमें डाल दो। बाकी सब कुछ भूल जाओ। 

ज्ञान स्वयं में वर्तमान है, मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है।

उठो और जागो और तब तक नहीं रूको जब तक कि तुम अपना लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते।

जब तक आप खुद पर भरोसा करना नहीं सीखते तब तक भगवान भी आप पर भरोसा नहीं करते हैं।

दुनिया के तमाम लोग तुम्हारी स्तुति करें या निन्दा, लक्ष्य तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या न हो, तुम्हारा देहांत आज हो या किसी और युग में, लेकिन तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट नही होना।

जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।

किसी दिन आपके सामने कोई समस्या न आए तो आप इस बात का भरोसा कर सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।