Surya Grahan 2022: लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें तारीख, समय, प्रभाव और सबकुछ यहां

By रुस्तम राणा | Published: April 23, 2022 02:56 PM2022-04-23T14:56:17+5:302022-04-23T15:08:19+5:30

Next

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या के दिन लग रहा है। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को एक अशुभ समयावधि के रूप में देखा जाता है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान सूर्य राहु ग्रह से पीड़ित हो जाते हैं।

साल का पहला का सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की आधी रात के बाद लगेगा और यह 1 मई को सुबह तड़के समाप्त होगा। धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण काल में मंगल कार्यों को नहीं किया जाता है। इस दौरान सूतक काल का विशेष ध्यान रखा जाता है।

साल का पहला ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण होगा जो मेष राशि में लगेगा। सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से लेकर 01 मार्च की सुबह 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

साल का पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण और वेस्ट-साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका महासागर जैसे क्षेत्रों से दिखाई देगा। आंशिक होने के कारण भारत में सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सूर्य ग्रहण में ग्रहण से 12 घंटे पूर्व सूतक काल लग जाता है और इस दौरान पूजा पाठ करने की मनाही होती है। यहां तक कि मंदिरों के पट भी बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देखा जिसके कारण यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। इस दौरान ईश्वरीय पूजा नहीं करनी चाहिए। ग्रहण के बाद स्‍नान जरूर करें। पूरे घर में गंगाजल छिड़कर उसे शुद्ध करना चाहिए। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।