शुक्र गोचर 2023: धन-वैभव और ऐश्वर्य का स्वामी शुक्र ग्रह मीन राशि में कर रहा है प्रवेश, इन 4 राशिवालों की कटेगी खूब चांदी

By रुस्तम राणा | Published: February 12, 2023 03:10 PM2023-02-12T15:10:41+5:302023-02-12T15:10:41+5:30

Next

Shukra Gochar 2023: धन-वैभव और ऐश्वर्य का स्वामी ग्रह शुक्र 15 फरवरी को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को आकर्षण, कला, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन प्रेम और समस्त प्रकार के भौतिक सुखों का प्रतीक माना जाता है।

शुक्र के मीन राशि में प्रवेश गोचर से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा, लेकिन यहां हम ऐसी चार राशियां बता रहे हैं जिन्हें शुक्र के गोचर से बेहद लाभ प्राप्त होने वाला है।

वृषभ- आपकी आमदनी में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होंगी। इस अवधि में आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। आप अपने परिजनों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है।

कर्क- आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। नौकरी में परिवर्तन करने का शुभ समय होगा। आप अपने यार-दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

सिंह- व्यापार में तरक्की होगी। शेयर बाजार में निवेश करने से फायदा होगा। जीवनसाथी अथवा प्रियतम के साथ संबंध मजबूत होंगे। परिवार में खुशियां आएंगी।

कन्या- शुक्र के इस गोचर प्रभाव आपकी राशि पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के प्रबल योग बनेंगे। साथी से निकटता बढ़ेगी। भौतिक सुखों का आनंद लेंगे।

डिस्क्लेमर: यह लेख ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। लोकमत हिन्दी इसमें निहित किसी भी जानकारी, सामग्री, गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है।