लाइव न्यूज़ :

Mithun Rashifal 2024: अप्रैल के बाद जीवनसाथी को आ सकती है समस्या,जानिए मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल

By बृजेश परमार | Updated: December 26, 2023 14:26 IST

Open in App
1 / 6
मिथुन राशिफल 2024 (ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश प्रसाद शर्मा, उज्जैन): - मुख्य रूप इस वर्ष चतुर्थ भाव में केतु, नवम भाव में शनि, दशम भाव में राहु, देव गुरु बृहस्पति 31 अप्रैल तक एकादश भाव में तथा 1 मई से द्वादश भाव में गोचर करेंगे।
2 / 6
व्यवसाय- इस वर्ष उतार-चढ़ाव बहुत रहेंगे। वर्ष की शुरुआत में सप्तम स्थान पर बृहस्पति की शुभ दृष्टि के प्रभाव से नौकरी व्यापार में अच्छी उन्नति होगी। एकादशी स्थान पर गुरु और शनि के संयुक्त गोचरीय प्रभाव से वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में प्रयास के अनुसार वांछित फल प्राप्त होंगे। नौकरी व्यवसाय में उन्नति के साथ ही प्रमोशन और लाभ होगा। नए भूमि भवन वाहन्य का क्रय करेंगे। सामाजिक ख्याति बढ़ेगी। 1 मई के बाद अनेक सफल धार्मिक और व्यापारिक यात्राएं होंगी।
3 / 6
आर्थिक स्थिति- शनि की तीसरी दृष्टि आय भाव में होने से अनेक स्रोतों से अच्छी आई होगी। साथ ही बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नवंबर के बाद पुराना डूबा हुआ पैसा मिलेगा। एकादश भाव का गुरु 1 मई के पहले बढ़े आर्थिक लाभ देगा। मई के महीने से पूरे वर्ष अचानक अकारण व्यय होगा। इस वर्ष में पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है।
4 / 6
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। पुराने रोग विकार नियंत्रण में रहेंगे। जुलाई अगस्त के महीने में साधारण मौसमी और चर्म रोग हो सकते हैं।
5 / 6
परिवार- कार्यों में अति व्यस्तता के कारण प्रथम छमाही में परिवार पर कम ध्यान दे पाएंगे, परंतु द्वितीय छमाही में परिवार का भरपूर आनंद ले पाएंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। भाई-बहन का पूर्ण सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होगा। गुरु की पंचम भाव पर दृष्टि होने के कारण संतान की उन्नति होगी। अप्रैल के बाद जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। अन्य पुरुष या महिला मित्र के प्रति आकर्षण भी बढ़ सकता है।
6 / 6
धार्मिक उपाय- भगवान गणपति की आराधना और पौधारोपण अधिक करें। शुभ अंक- 5, 6, 14, 23। शुभ दिवस-बुधवार, गुरुवार, सोमवार। शुभ रंग- हरा, पीला, नारंगी। शुभ रत्न- पन्ना, पुखराज, आगेट। राशि स्वामी- बुध को प्रसन्न करें।
टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स