Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर 79 साल बाद बनेगा शुभ योग, इन 5 राशियों की जागेगी सोई किस्मत

By रुस्तम राणा | Published: February 8, 2024 02:59 PM2024-02-08T14:59:00+5:302024-02-08T14:59:00+5:30

Next

Mauni Amavasya Rashifal: मौनी अमावस्या 9 फरवरी (शुक्रवार) को है। माघ कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान और फिर दान करने से बहुत पुण्य मिलता है। सोने पर सुहागा ये है कि इस बार की मौनी अमावस्या के दिन 79 साल बाद सर्वार्थ सिद्धि वरियान मालव्य, विनायक, हंस और अमृत जैसे शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है, जिनके शुभ प्रभाव से 5 राशियों को बेहद लाभ मिलने वाला है। ये राशियां इस प्रकार हैं -

मेष राशि: आपको फायदा होगा। कंपटीशन की तैयारी में लगे छात्र सफल होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा और अतिरिक्त धनलाभ होने की संभावना है। संतान सुख प्राप्त होगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें भी आपको शुभ समाचार मिलेगा।

वृष राशि: आपके लिए बेहद लाभकारी दिन रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। धन की कमी नहीं होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। किसी भी कार्य को करने के लिए पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि: आय के साधनों में वृद्धि होगी। धनागमन भी बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बनेंगे, जो कि आपके लिए सकारात्मक होंगे। घर-परिवार का साथ मिलेगा। इस दिन के बाद से जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हुई दिखाई देंगी। धर्म-कर्म में अधिक मन लग सकता है।

कन्या राशि: आपके लिए यह शुभ दिन साबित होगा। कार्यक्षेत्र में मनोवांछित परिणामों की प्राप्ति संभव है। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ कार्य भी पूरा हो जाएगा। विवाह के उचित रिश्ते आएँगे।

वृश्चिक राशि - स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्य-व्यापार में तरक्की होगी। यदि कहीं बाहर दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान है तो वह भी सफल होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।