महाशिवरात्रि 2020: ये हैं भगवान शिव के 8 शक्तिशाली मंत्र, इनके जाप मात्र से मिटेंगे कष्ट और बनी रहेगी भोलेनाथ की कृपा

By संदीप दाहिमा | Published: February 20, 2020 07:34 PM2020-02-20T19:34:23+5:302020-02-20T19:34:23+5:30

Next

देवों के देव महादेव, भोलेनाथ, शिव शंभू, भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस साल 21 फरवरी, 2020 को पड़ रहा है।

हिंदू धर्म में इस पर्व का बेहद महत्व होता है। इस दिन लोग भगवान शिव के लिए उपवास रखते हैं और सच्चे मन से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव की शादी हुई थी।

कुछ जगहों पर इसदिन को शिव के आगमन पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।

महाशिवरात्रि पर पूर्ण विधि विधान के साथ शिव कीई पूजा की जाती है। विभिन्न पवित्र वस्तुओं को पूजन सामग्री में शामिल किया जाता है।

पूजा के अंत में शिवलिंग परिक्रमा भी की जाती है। इन सभी के अलावा पूजा में शिव मंत्र का भी महत्व होता है।

अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि पूजा के दौरान किस शिव मंत्र का जाप करें तो निम्नलिखित में से कोई भी एक मंत्र चुनें । आपकी पूजा सफल होगी।