करवा चौथ पर 46 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: October 12, 2022 06:10 PM2022-10-12T18:10:05+5:302022-10-12T18:11:31+5:30

Next

हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, यह व्रत प्रति वर्ष कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है।

इस साल करवा चौथ व्रत कब रखा जाएगा? इस सवाल पर लोगों को कन्फ्यूजन बना हुआ है।

यह भ्रम की स्थिति 13 या 14 अक्टूबर को लेकर है। दरअसल दो दिनों तक चौथ की तिथि रहने की वजह से ऐसा हो रहा है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से शुरू हो जाएगी जो अगले दिन 14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 08 तक रहेगी।

ऐसे में उदया तिथि 13 अक्टूबर पड़ रही है इसलिए करवा चौथ व्रत भी 13 अक्टूबर को रखा जाएगा।

करवा चौथ व्रत का पूजा मुहूर्त: शाम 6 बजकर 01 मिनट से 07 बजकर 15 मिनट तक और चांद निकलने का समय: रात 8 बजकर 10 मिनट पर।

इस साल करवा चौथ पर 46 साल बाद एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. करवा चौथ का व्रत सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य और महालक्ष्मी योग में रखा जाएगा। व्रत गुरुवार को पड़ रहा है और गुरुदेव बृहस्पति अपनी ही राशि मीन में विराजमान हैं. ससे पहले करवा चौथ पर ग्रहों की ऐसी स्थिति 23 अक्टूबर 1975 को देखी गई थी।