Happy Ganesh Chaturthi 2022 Wishes: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अपनों को इन शुभकामना संदेश के जरिए दें बधाई

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: August 30, 2022 14:28 IST2022-08-30T14:28:40+5:302022-08-30T14:28:40+5:30

Next

भगवान गणेश के जन्‍मोत्‍सव के रूप में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है।

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी पर्व मनाया जाता है।

इस साल गणेश चतुर्थी पर्व 31 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा।

इस दिन गणपति बप्पा को घर में विराजित किया है और विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है, जबकि दसवें दिन अनंत चतुर्दशी (9 सितंबर, 2022) के दिन गणेश विसर्जन किया जाएगा।

गणेश चतुर्थी के दिन भक्त माता पार्वती और भगवान शिव के लाड़ले पुत्र गणशे जी का धूमधाम से स्वागत करते हैं।

गणपति बाप्पा के आगमन के साथ ही गणेशोत्सव का पर्व शुरु हो जाता है और लोग एक-दूसरे को पर्व की बधाई देते हैं।

इस पर्व पर आप इन भक्तिमय हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स और कोट्स के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।