गोवर्धन पूजा पर दोस्तों और प्रियजनों को भेजें ये प्यार भरे संदेश, कहें- 'हैप्पी गोवर्धन'

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: October 26, 2022 09:28 AM2022-10-26T09:28:23+5:302022-10-26T09:28:23+5:30

Next

गोवर्धन पूजा दिवाली के एक दिन बाद की जाती है। इसे अन्नकूट पर्व भी कहते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस साल गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को होगी। मान्‍यता है कि इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान गोवर्धन पूजा करने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा प्राप्‍त होती है। आप भी अपनों को इन मैसेज से गोवर्धन पूजा की दें हार्दिक शुभकामनाएं-

लोगों की रक्षा करने को, एक अंगुली पर पहाड़ उठाया, उसी कन्हैय्या की याद दिलाने, गोवर्धन पूजा का दिन है आया, गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

घमंड तोड़ इंद्र का प्रकृति का महत्व समझाया, अंगुली पर उठाकर पहाड़, वो ही रक्षक कहलाया, ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को, शत शत प्रणाम गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रेम से जपो कृष्ण का नाम, दिल की हर इच्छा पूरी होगी, कृष्ण आराधना में तल्लीन हो जाओ, उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाये, और ये त्यौहार खुशी से मनाएं! गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

कृष्ण की शरण में आकर, भक्त नया जीवन पाते हैं, इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम, सच्चे मन से मनाते हैं! गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

श्री कृष्ण जिनका नाम, गोकुल जिनका धाम, ऐसे भगवान श्री कृष्ण, को हम सब का प्रणाम गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

हर खुशी आपके द्वार आए, जो आप मांगे उससे अधिक पाए, गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाये, ओर ये त्यौहार ख़ुशी से मनाए गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।