Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर करें इन मंत्रों का जाप, आर्थिक प्रगति के खुलेंगे द्वार

By रुस्तम राणा | Updated: September 18, 2023 13:42 IST2023-09-17T15:13:51+5:302023-09-18T13:42:42+5:30

Next

Ganesh Chaturthi 2023: देशभर में गणेश चतुर्थी पर्व की तैयारी जोरों से चल रही हैं। इस साल गणेश चतुर्थी का उत्सव 19 सितंबर, 2023 को शुरू होगा और 28 सितंबर, 2023 को विसर्जन के साथ समाप्त होगा। गणेश चतुर्थी पूजा में गणपति महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इन मंत्रों का उच्चारण करें।

"ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात॥", इस मंत्र का जाप करने से जीवन में आ रही सभी प्रकार की विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं।

"ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा॥", इस मंत्र का जाप करने से गणपति जी और कुबेर दोनों की कृपा प्राप्त होती है। इस मंत्र का 108 बार नियमित रूप से जाप करें।

"गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः। द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः॥" मनोकामना पूर्ण करने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। गणपति जी के इस मंत्र का जाप करने से हर तरह की इच्छा पूर्ण होगी और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

"ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये। वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नम:।।" यह गणेश जी का बीज मंत्र है। इस मंत्र का अर्थ है हे भगवान श्री गणेश जी आपकी कृपा और आशीर्वाद हमें हर जन्म में मिलता रहे।

ॐ गं गणपतये नमः।' इस मंत्र का जाप करने से भक्तों को आर्थिक और समृद्धि प्राप्त होती है।