लाइव न्यूज़ :

Dhanu Rashifal 2024: नववर्ष में धनु राशिवालों को मिलेगी कोई बड़ी कामयाबी, लेकिन 1 मई से...

By रुस्तम राणा | Updated: December 29, 2023 17:24 IST

Open in App
1 / 6
धनु राशिफल 2024 (ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश प्रसाद शर्मा, उज्जैन): नए वर्ष में धनु राशि के जातकों की कुंडली पर ग्रह गोचर की स्थिति देखें तो तृतीय भाव में शनि, चतुर्थ में राहु, बृहस्पति 31 अप्रैल तक पंचम में 1 मई से षष्ठम भाव में तथा दशम भाव में केतु गोचर करेंगे।
2 / 6
दैनिक जीवन- धर्म-कर्म में रुचि बढ़ी हुई रहेंगी। नौकरी व्यापार में उन्नति प्रमोशन होंगे। सफल व्यापारिक और धार्मिक यात्राएं होंगी। उच्च अधिकारी और सहकर्मियों का समर्थन मिलने से उच्चस्थ उपलब्धि प्राप्त होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में मनोअनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। भौतिक सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी किंतु आलस्य, गुप्त शत्रु और लिखा पढ़ी दस्तावेजी करण में सावधानी रखें।
3 / 6
आर्थिक स्थिति- भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। एक से अधिक स्रोत से धन प्राप्ति होने के साथ ही बैंक बैलेंस बढ़ेगा। अधिकांश आर्थिक निर्णय पक्ष में सही प्रमाणित होंगे। भूमि भवन वाहन क्रय करेंगे।
4 / 6
स्वास्थ्य- तृतीय भाव का शनि बड़े रोग विकार से बचाव करेंगे। धूम्रपान और नशा से दूरी बनाए रखें। 1 मई के बाद बृहस्पति के षष्ठ भाव में होने के कारण अचानक से ही ब्लड प्रेशर, शुगर, वात रोग विकार परेशान कर सकते हैं। संतुलित दिनचर्या के साथ ही आहार विहार समुचित रखने पर निरोगी रहेंगे।
5 / 6
परिवार- वाणी पर नियंत्रण रखें। वाणी की कटुता के कारण परिवार में असंतोष बढ़ेगा। धैर्य और संयम से परिजनों के साथ समय व्यतीत कर उनकी समस्या का समाधान करें। पंचम भाव में स्थित बृहस्पति संतान प्राप्ति या संतान की उन्नति कर संतान सुख में वृद्धि करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर और प्रोत्साहित करने वाला रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। नैतिक आचरण का पालन करें। आक्रामकता के स्थान पर धीरज और शांति से कुटुंब तथा सामाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
6 / 6
धार्मिक उपाय- लक्ष्मी नारायण, हनुमान जी की पूजा करें। यथाशक्ति दान और सार्वजनिक स्थल पर पौधारोपण कर उनकी देखभाल करें। शुभ अंक- 4, और इसका जोड़ इसका जोड़, 3, तथा 8, और इनके जोड़। शुभ दिवस- गुरुवार, सोमवार। शुभ रंग-पीला, सफेद। शुभ रत्न- पुखराज, सुनेहला। राशि स्वामी बृहस्पति को प्रसन्न करें।
टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स