Dhanteras 2022: धनतेरस कब है? 22 या 23 अक्‍टूबर को? जानें सही तिथि और समय

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: October 19, 2022 06:33 PM2022-10-19T18:33:09+5:302022-10-19T18:37:20+5:30

Next

धनतेरस हिन्दू धर्म का पावन त्योहार है। यह दिवाली से दो दिन पूर्व मनाया जाता है।

इस साल धनतेरस की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी है। लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि धनतेरस 22 अक्टूबर को है या 23 अक्टूबर को।

दरअसल हिन्दू धर्म के व्रत एवं त्योहार हिन्दी पंचांग की तिथियों के अनुसार ही मनाए जाते हैं। कई बार तिथियां और अंग्रेजी कैलेंडर की तारीखें एक नहीं होती हैं।

इस वर्ष कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी ति​​थि का प्रारंभ 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 03 मिनट से हो रहा है, जो 23 अक्टूबर 2022 को शाम 06 बजकर 03 मिनट तक है।

इसलिए कुछ लोग 22 अक्टूबर को धनतेरस मनाने की बात कर रहे हैं तो कुछ 23 अक्टूबर को।

पंडितों के मुताबिक, धनतेरस की पूजा 22 अक्टूबर यानी शनिवार को की जानी चाहिए, क्यूंकि धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में ही श्रेष्ठ मानी जाती है।

इस साल त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर को ही बन रहा है. इस वजह से धनतेरस या धन त्रयोदशी की पूजा 22 अक्टूबर को करनी चाहिए।

प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त 22 अक्टबर 2022 की शाम 5 बजकर 52 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 24 मिनट तक है।