Rashifal 11 July: आज अटका हुआ धन मिलेगा, झोली में आएंगी ढेरों खुशियां, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Published: July 11, 2023 06:39 AM2023-07-11T06:39:24+5:302023-07-11T06:39:24+5:30

Next

मेष राशि - आज आपके लिए आर्थिक लाभ होने का योग बन रहे हैं और अटका धन की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से जो भी चिंताएं बनी हुई थीं, उनका समाधान आज हो सकता है। कारोबार में प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि- आज आपको फिजूल खर्ची और वृथा विवाद से दूर रहें। सायंकाल के समय परिजनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन राशि - आज आपको आत्म-विश्वास और मनोबल ऊंचा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप मेहनत करने से नहीं चूकेंगे। दिन का पूरा फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।

कर्क राशि - आज आपकी राज्य मान और प्रतिष्ठा की वृद्धि करेगा। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। घरेलू एवं अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय में भी नौकरों व साझेदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा।

सिंह राशि - आज भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। शत्रु चिंताओं का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी सायंकाल तक अंत में सफलता की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि - आज का दिन कष्टकारी हो सकता है। सेहत के साथ-साथ निजी जीवन में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इन सबके बावजूद आपको व्यवसाय में लाभ व जीवनसाथी का पूर्ण सुख सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा।

तुला राशि - आज आपको प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय मंगल कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें अन्यथा दोनों में कष्ट हो सकता है।

वृश्चिक राशि - निजी जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन लाभ से अधिक खर्च होने के कारण खिन्नता बनी रहेगी।

धनु राशि - आपके लिए दिन अच्छा है। आज अच्छे गुणवाले लोगों से मेल-मिलाप बढ़ने से अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी लेकिन व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा।

मकर राशि - आज दिन आपके लिए असहज रहेगा। घर में भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा भाई-बंधुओं व व्यापार के सहयोगियों से मनमुटाव की स्थिति होने के कारण पूरा दिन असहज रहेगा। अकारण शत्रु उत्पत्ति, निर्मूल विवाद से आप परेशान रहेंगे।

कुंभ राशि - आज व्यवसाय में अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों के प्रभाव में वृद्धि होगी। धन आगमन के योग बन रहे हैं और अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। सायंकाल के समय समीप की यात्रा का योग बना हुआ है।

मीन राशि - आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे सहकर्मियों में कड़वाहट बढ़ने से परेशानी हो सकती है।