लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 07 August 2024: आज धनु राशिवालों को मिलेगी आर्थिक क्षेत्र में सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: August 7, 2024 05:33 IST

Open in App
1 / 12
आज आप अपने खाली समय को मनोरंजन में लगाएंगे। आगामी त्योहार की शॉपिंग कर सकते हैं। आपके अंदर जोश और उत्साह की कोई कमी नहीं रहेगी। कामकाज में कोई गलती हो सकती है।
2 / 12
आज आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन संचय करने की सोच रहे हैं उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। 
3 / 12
आज जीवनसाथी के साथ आज आप सैर का आनंद ले सकते हैं। आपको गलत संगत से दूरी बनाए रखनी है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
4 / 12
आज किसी बर्थडे पार्टी में शामिल हो सकते हैं। मनोरंजन में समय बिताएंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगी। आपका जिद्दी बर्ताव रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेते समय दूसरों की सलाह अवश्य लें।
5 / 12
आज आपको आर्थिक मोर्चे में सफलता मिलेगी। सामाजिक जीवन में लोग आपकी सादगी से प्रभावित होंगे। आज समय को यूं ही नष्ट न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। कटु शब्दों के इस्तेमाल से बचें।
6 / 12
आज आपको सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। अपच की शिकायत हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, परन्तु स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक जीवन में जोखिम लेने से बचें।
7 / 12
आज आपको घर की नई जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में भी सचेत रहना होगा। किसी पर बेवजह से कमेंट पास न करें अन्यथा इससे रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं।
8 / 12
आज आप अपनी योग्यता साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का लाभ उठाएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। शोध से जुड़े विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
9 / 12
आज आपको आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान से वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया में आपका काफी समय बीत सकता है। आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
10 / 12
आज आप अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ अधिक व्यस्त नजर आएंगे। लंबे समय से अधूरा पड़ा कार्य पूर्ण कर सकते हैं। राजनीति के टॉपिक को लेकर किसी से बहसबाजी संभव है। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
11 / 12
आज अपने क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। दोस्तों के साथ कुछ रोमांच के कार्य कर सकते हैं। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त कर सकते हैं। 
12 / 12
आज आपको संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। महत्वाकांक्षाएं चरम पर रहेंगी आपको नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं।
टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स