आज का राशिफल 06 दिसंबर 2022: आज शिव योग में इन 5 राशियों को हो रहा है फायदा, धनलाभ के योग

By रुस्तम राणा | Published: December 6, 2022 06:47 AM2022-12-06T06:47:08+5:302022-12-06T06:47:08+5:30

Next

Aaj Ka Rashifal 06 December 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज आपके मन में शांति एवं प्रसन्नता का भाव देखने को मिलेगा। खाली समय का उपयोग करना चाहेंगे, परंतु कर नहीं पाएंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। बच्चों के साथ पार्क घूमने का प्लान बनायेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए अच्छा दिन बीतेगा।

मिथुन: आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी कामकाज संपन्न होंगे।

कर्क: आज अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के कार्यों में लगाएं, ताकि आप और भी बेहतर बन सकें। किसी काम के पूर्ण होने पर आप आप सुकुन महसूस कर सकते हैं।

सिंह: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। अपने ज्ञान को लेकर किसी से बहसबाजी करने पर आपको सफलता अर्जित होगी।

कन्या: आज आपको धन लाभ हो सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ यात्रा आनंददायक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

तुला: आज दोस्तों के साथ शाम बिताना या ख़रीदारी करना मज़ेदार और रोमांचक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान होने की संभावना है। 

वृश्चिक: आज दफ्तर में आपके काम से सभी खुश हो सकते हैं। किसी बड़े मामले में शांति से विचार करना आपके लिए अच्छा रहेगा। धन खर्च अधिक होगा।

धनु: आज दिन की शुरुआत में आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम मिलेगा।

मकर: आज योग का सहारा लें, जो आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग को बेहतर बनाता है। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है।

कुंभ: किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से आपको धन लाभ होगा। समाज में आपका कद और ऊंचा होगा। आपको अपने खान पर ध्यान देना होगा।