Rakhi 2020 Gifts: रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट करें ये खूबसूरत तोहफे, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

By संदीप दाहिमा | Updated: July 23, 2020 06:25 IST2020-07-23T06:25:24+5:302020-07-23T06:25:24+5:30

Next

अपनी बहनों को गिफ्ट देकर एक भाई उसे ये बताता है कि वो उसके लिए कितनी स्पेशल है। इन्हीं गिफ्ट्स में आप अपनी बहन को ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकते हैं। ये ऐसी फैशन एक्सेसरीज है जो कभी भी और किसी भी मौसम में कैरी किया जा सकता है। आप इसके लिए लेटेस्ट डिजाइन के ब्रेसलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपको 200 से 700 तक का आराम से मिल जाएगा।

अगर आपकी बहन को हैवी ड्रेस या कुर्ते या गाउन पहनना पसंद है तो आप उसकी पसंद का मेल खाता कोई कपड़ा उसे गिफ्ट कर सकते हैं। लड़कों के लिए कपड़ो का अलग ही महत्व होता है। उनके मनपसंद ड्रेस उन्हें दिला देंगे तो वो खुशी से झूम उठेंगी।

आपकी बहन को कॉस्मेटिक का शौक हो तो आप उसे लिपस्टिक गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो लिपस्टिक के शेड्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। आपका ये गिफ्ट भी उन्हें बहुत ज्यादा पसंद आएगा। बस आपको ध्यान यही रखना है कि लिपिस्टिक का रंग आपकी बहन की पसंद का होना चाहिए।

आज कल तो कस्टमाइज चीजों का जमाना है। अपने दिल की बात किसी भी कपड़े में उतार दीजिए और उसे पहन लीजिए। आप अपनी बहन के लिए स्पेशल कस्टमाइज टीशर्ट भी बनवा सकते हैं। ये टी-शर्ट आप आसानी से ऑनलाइन भी प्रिंट करवा सकते हैं। इसमें अपनी बहन के लिए प्यारा सा मैसेज भी जरूर दीजिए।

टी-शर्ट की ही तरह आप अपनी बहन को कस्टमाइज फोटो फ्रेम भी दे सकते हैं। इसमें उनकी और आपकी फोटो होगी तो बात बन जाएगी। ये गिफ्ट आपकी बहन को स्पेशल फील भी करवाएगा और आप उनके लिए जो मैसेज लिखवाएंगे उससे वो खुश हो जाएंगी।