लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन डेटिंग करते समय जरूर ध्यान में रखें ये 5 बात, तस्वीरों से समझें

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: April 20, 2020 06:20 IST

Open in App
1 / 6
पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रही है। देश में भी कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। ऐसे में यंग जनरेशन्स को इस समय घर के अंदर रहना अखर रहा है। प्यार करने वालों को डेटिंग और नए लोगों से ना मिल पाने का गम भी हैं। इस लॉकडाउन में इन डेटिंग और कनेक्टिंग ऐप से लोग एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और लड़के-लड़कियों पर इसका क्रेज छाता हुआ नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो डेटिंग ऐप- लॉकडाउन के बीच लोग  Facebook Tuned, Tinder, Madly, OkCupid, Happn जैसे पॉपुलर वेबसाइट पर लोग डेटिंग करना पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा भी लोग अपने लव मोमेंट या स्पेशल मोमेंट, लव नोट्स और वॉयस मैसेज के थ्रू भी अपना प्यार जता रहे हैं।
2 / 6
किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी गलत हो सकती है। फिर चाहे वो रियल लाइफ रिलेशनशिप हो या ऑनलाइन। इसलिए अगर आपने किसी से बात करना शुरू किया है या किसी के साथ हाल-फिलहाल ही रिश्ते में जुड़े हैं तो किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें।
3 / 6
किसी का भी मजाक उड़ाना सही नहीं। खासकर इस समय में जब आप आपने पार्टनर से दूर हैं और उनसे मिलने का भी अभी कोई चांस नहीं। तो कोई भी ऐसा मजाक या बात जो उनके मन को आहात कर जाए, ना करें। इससे आपके रिश्ते पर ही बुरा असर पड़ेगा। 
4 / 6
प्यार का रिश्ता विश्वास और ईमानदारी का रिश्ता होता है। इसलिए आप उनसे जितने वफादार होंगे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस मुश्किल के दौर में आपको उनके और करीब रहने की कोशिश रहना चाहिए।
5 / 6
अगर आप ऑनलाइन डेटिंग में नए हैं तो आप अपनी कुछ नीजि चीजें जैसे बैक अकाउंट डीटेल्स, एटीएम पिन या सीवीवी नम्बर जैसी चीजें उनके साथ शेयर ना करें। अक्सर लोग इसमें धोखाधड़ी के शिकार भी होते हैं।
6 / 6
किसी से भी ऑनलाइन बात करने से पहले उनकी प्रोफाइल की ठीक तरह से पड़ताल जरूर कर लें। ऐसा ना हो कि आप जिनसे डेटिंग करने जा रहे हों वो एक फेक अकाउंट हो इससे आपकी निजी जानकारी को खतरा हो सकता है। इसलिए जांच-पड़ताज जरूर कर लें।
टॅग्स :कोरोना वायरसरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े