लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद होते हैं जीवन में ये 6 बदलाव, खुद को संभाल कर बनाए रखें अपना रिश्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2019 06:59 IST

Open in App
1 / 7
शादी का नाम सुनकर अगर आप एक्साईट्मैंट से भर जाते हैं तो ज़रा इसे संभाल कर रखें और शादी से पहले ही कुछ बातों के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार कर लें। क्योंकि शादी जितनी अच्छी दिखती है, दरअसल उतनी है नहीं। हम आपको दारा नहीं रहे, केवल सचेत कर रहे हैं। क्योंकि शादी के ढेर सारे सपने बुनने वाले लोग ही बाद में धोखा खाते हैं। जब उन्हें शादी के बाद कई जगहों पर एडजस्टमेंट करना पड़ता है तो उन्हें बुरा लगता है। इसलिए चलिए पहले ही बता देते हैं शादी से जुड़े 7 कड़वे सच ताकि आपको जोर का झटका ज़रा धीरे से लगे।
2 / 7
1) बस प्यार ही प्यार नहीं है: शादी हो गई और अब तो बस प्यारा ही प्यार होगा, अगर आपको ऐसा लगता है तो आप गलत हैं। दो अलग लोग, दो अलग सोच जब एक छत के नीचे आती हैं तो उनमें बहस या झगड़ा होना साधारण बात है। लेकिन नई शादी में झगड़े झेलना मानसिक रूप से सही नहीं होता। बस यहीं आकर कपल्स की उम्मीदें टूट जाती हैं।
3 / 7
2) खुद को ना खोएं: शादी के बाद हजार बातों पर आपको एडजस्टमेंट करनी पड़ती है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ते हैं। सिर्फ लड़कियों को ही नहीं, लड़कों को भी अपनी लाइफ में ढेरों बदलाव लाने लड़ते हैं। बस ध्यान रखें कि इस बीच कहीं अपना अस्तित्व ना खो दें। क्योकि अक्सर यह हो जाता है।
4 / 7
3) बार बार तलाक का मुद्दा आना: छोटा सा झगड़ा नहीं हुआ कि दिल को बेहद ठेस पहुंचती है। मन करता है कि बस अभी इस रिश्ते से बाहर निकल जाएं और पार्टनर को तलाक देकर छोड़कर वापस अपनी पहले वाली दुनिया में चले जाएं। अगर ऐसा हो तो घबराएं नहीं, यह नार्मल है। कुछ समय में ऐसी दिक्कत दूर हो जाएगी।
5 / 7
4) अच्छे दिन नहीं आते: ऐसा नहीं है कि अच्छे दिन ख़त्म हो जाते हैं, मगर कम होते हैं। शादी के ठीक बाद एक दूसरे को समझने में और एडजस्ट करने में कई सारे छोटे बड़े झगड़े होते हैं। इस वजह से रिश्ते में गैप भी आता है। कई बार तो कुछ दिनों तक पति पत्नी एक दूसरे से बात नहीं करते।
6 / 7
5) शादी के बाहर रिश्ता: झगड़े बढ़ते हैं, टेंशन बढ़ती है, एक दूसरे से चिड़ होती है, दूर रहने का मन करता है और ऐसे में कोई बाहर वाला आकर सपोर्ट करे, दिलासा दे तो उसकी ओर मन आकर्षित हो सकता है। इन चीजों से अपनी शादी को बचाने की पूरी पूरी कोशिश करें।
7 / 7
6) सेक्स नहीं होता: कुछ दिन, कुछ हफ्ते और यहां तक कि कुछ कपल्स में तो महीनों तक सेक्स नहीं होता। इसका कारण कुछ भी हो सकता है। समय ना मिल पाना, तनाव, दोनों के रिश्ते में बढ़ती परेशानी, कोई हेल्थ प्रॉब्लम, किसी भी कारण से ऐसी समस्या आ सकती है। इसके लिए तैयार रहें।
टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े