निकहत जरीन ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 26, 2023 08:13 PM2023-03-26T20:13:53+5:302023-03-26T20:15:48+5:30

Next

भारत की महिला बॉक्सर निकहत जरीन ने आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया हैं। (फोटो: Twitter/Ani)

निकहत ने 50 किलोग्राम लाइट फ्लाईवेट वर्ग के फाइनल में वियतनाम की दो बार की एशियाई चैंपियन गुयेन थी टैम को हराया। (फोटो: Twitter/Ani)

निकहत ने गुयेन थी टैम को 5-0 से हराया। यह उनका दूसरा विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक हैं। (फोटो: Twitter/Ani)

निकहत ने पिछले साल इस्तांबुल में महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीता था। (फोटो: इंस्टाग्राम)

भारतीय महान मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम (छह बार की विश्व चैम्पियन) के बाद निकहत जरीन दो बार वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय बन गईं। (फोटो: इंस्टाग्राम)