Lionel Messi: 78 लाख डॉलर में बिकी लियोनेल मेसी की जर्सी, फीफा विश्व कप में पहनी गई थी

By संदीप दाहिमा | Published: December 15, 2023 02:55 PM2023-12-15T14:55:33+5:302023-12-15T14:55:33+5:30

Next

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी की पिछले साल विश्व कप के दौरान पहनी गई छह जर्सी नीलामी में 78 लाख डॉलर में बिकी।

नीलामी करने वाली संस्था सोथबी ने यह घोषणा की। सोथबी ने बताया कि मेसी ने इन शर्ट को कतर में 2022 में खेले गए फीफा विश्व कप के पहले चरण के मैचों में पहना था।

इस साल खेल से जुड़ी वस्तुओं की नीलामी में यह सर्वाधिक कीमत पर बिकने वाली वस्तु रही। अर्जेंटीना ने विश्व कप फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था।

निर्धारित समय तक दोनों टीम 3-3 से बराबरी पर थी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया था।

मेसी की इन शर्ट के लिए विजेता बोली लगाने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।