एशियन गेम्स-2018 में अब तक भारत के लिए इन खिलाड़ियों ने जीता है गोल्ड

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 26, 2018 05:21 PM2018-08-26T17:21:23+5:302018-08-26T17:21:23+5:30

Next

बजरंग पूनिया ने दिलाया भारत को एशियन गेम्स-2018 का पहला गोल्ड मेडल। बजरंग रेसलिंग के 65 किलोग्राम वर्ग में बने चैम्पियन।

राही जीवन सरनोबत ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

मेरठ के रहने वाले और एक किसान के बेटे सौरभ चौधरी ने केवल 16 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। सौरभ 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रहे अव्वल।

स्वर्ण सिंह, दत्तू भोकानल, ओम प्रकाश और सुखमीत सिंह ने पुरुषों के रोइंग के क्वॉड्रपल स्कल्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।

विनेश फोगाट विमेंस फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जीत हासिल कर एशियन गेम्स की कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई।

रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने मेंस डबल टेनिस स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता।

तजिंदरपाल सिंह तूर ने एशियाई खेलों की पुरूष शॉट पुट स्पर्धा में खेलों का रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता। जिसके साथ एथलेटिक्स में भारत का पदक खाता खुला।