Asian Games 2018: बाइक से उद्घाटन समारोह में पहुंचे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: August 18, 2018 08:24 PM2018-08-18T20:24:29+5:302018-08-18T20:24:29+5:30

Next

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो 18वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में बाइक से पहुंचे।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबैंग में शनिवार को 18वें एशियाई खेलों की शुरुआत हुई।

इस बार एशियाई खेल जकार्ता के साथ-साथ एक और इंडोनेशियाई शहर पालेमबांग में भी आयोजित हो रहे हैं।

यह पहली बार है जब दो शहरों में एशियन गेम्स का आयोजन हो रहा है।

18 अगस्त से 2 सितंबर तक चलने वाले एशियाड में 45 देशों के 11 हजार से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

जकार्ता के मुख्य स्टेडियम जीबीके में उद्घाटन समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने इन खेलों के शुरू होने की आधिकारिक घोषणा की।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो