Uttarkashi Silkyara Tunnel Rescue: सिल्क्यारा टनल में सीएम पुष्कर सिंह धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा, देखें ताजा अपडेट

By संदीप दाहिमा | Published: November 25, 2023 05:48 PM2023-11-25T17:48:50+5:302023-11-25T17:48:50+5:30

Next

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में सिल्कयारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों से सुरंग में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने ऑगर मशीन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पाइप में फंसी ऑगर मशीन को जल्द से जल्द हटाया जाए, उत्तराखंड CMO

सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फँसे श्रमिकों को बाहर निकालने हेतु जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी सभी एजेंसियों एवं प्रदेश प्रशासन के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

चिकित्सकों को निरंतर श्रमिक बंधुओं से सम्पर्क में रहते हुए उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच हेतु निर्देश दिए हैं।

हम श्रमिक भाइयों को सुरक्षित बाहर निकालने हेतु सभी विकल्पों को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य कर रहे हैं।