निर्मला सीतारमण आज अपना चौथा बजट पेश करेंगी, 'बही खाता' के बजाय 'टैब' के माध्यम से पेश करेगी बजट

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: February 1, 2022 09:26 AM2022-02-01T09:26:41+5:302022-02-01T11:30:38+5:30

Next

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2022-23 का केंद्रीय बजट आज सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश करेंगे।

वह पारंपरिक 'बहि खाता' के बजाय, टैब के माध्यम से संसद में बजट 2022 पेश करेगी और पढ़ेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा बजट पेश करेंगी जिसमें राजकोषीय घाटे और विकास की रफ्तार के बीच संतुलन बनाना बड़ी चुनौती होगी।

पिछले करीब दो साल से कोरोना की वजह से अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी रही है। बेरोजगारी और महंगाई भी बड़ा मुद्दा है।

ऐसे में बजट में सरकार की प्राथमिकताएं क्या होंगी और आम लोगों के लिये इसमें क्या खास हो सकता, इस पर सभी की निगाह है।