Travel in Summer: गर्मियों की छुट्टियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं उत्तराखंड के ये 5 हिल स्टेशन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 28, 2022 04:03 PM2022-04-28T16:03:07+5:302022-04-28T16:03:07+5:30

Next

Travel in Summer: उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का मौसम ऊबाल मार रहा है। लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में अक्सर लोग गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए हिल स्टेशन का रुख कर करते हैं। अगर आप उत्तराखंड में गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको हम ऐसी पांच जगह बताएंगे जो आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होगी। यहां जाकर आपको गर्मियों से तो राहत मिलेगी ही, साथ ही आप खुद को नेचर के बहुत करीब पाएंगे। यकीन मानिए ये जगह आपको तरोजाजा कर देंगी।

नैनीताल: वैसे तो उत्तराखंड देवभूमि है, लेकिन आने वाले पर्यटक यहां इसलिए भी आते हैं क्योंकि नैनीताल जैसे खूबसूरत शहर उन्हें आकर्षित करते हैं। गर्मियों में आपको इस समय यहां काफी भीड़भाड़ मिल सकती है। कई सैलानी यहां की वादियों के साथ-साथ यहां की नैनी झील में बोटिंग का आनंद लेने के लिए आते हैं। यहां की शाम बेहद रौशन और सर्दभरी है। यहां आसपास घूमने के लिए भी कई जगह हैं।

औली: उत्तराखंड में बसा औली किसी जन्नत से कम नहीं है। इसे भारत की सबसे ठंडी जगहों में से गिना जाता है। यहां की प्राकृतिक वादियां बेहद ज्यादा खूबसूरत हैं। सूरज की किरणें और पहाड़ों में छाई हरियाली आपको मोह लेगी। आप यहां पर ट्रैकिंग के जरिए आप प्रकृति को बेहद करीब से अहसास कर सकेंगे।

रानीखेत: रानीखेत उत्तराखंड का बेहद शानदार हिल स्टेशन है। यहां के पहाड़, हिमालय दर्शन और प्रकृति में ठहराव का आप अच्छी तरह से लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप एडवेंचरिंग के शौकीन है तो आप यहां पैराग्लाइडिंग, बाइकिंग, राफ्टिंग भी कर सकते हैं। यहां झूला देवी मंदिर के दर्शन आपको आध्यात्मिक सुख प्रदान करेगा।

विंसर: अगर आपको वाइल्ड लाइफ पसंद है तो आप विंसर में गर्मियों की छुट्टियों पर जाएं। विंसर में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी है। यहां कई जानवर और प्रवासी पक्षियों को आप देख सकेंगे। साथ ही यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता आपको अपने आगोश में ले लेगी।

मुक्तेश्वर: मुक्तेश्वर उत्तराखंड की बहुत खूबसूरत जगह है। यहां प्रकृति का शांत वातावरण आपके मन को मोह लेगा। यहां आप रॉक क्लाइंबिंग, पैराग्लाइडिंग और अन्य साहसिक क्रियाक्लापों का अनुभव ले सकते हैं।