Mahatma Gandhi Death Anniversary: शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ये 10 अनमोल विचार

By शैलेश कुमार भक्त | Published: January 30, 2021 01:21 PM2021-01-30T13:21:07+5:302021-01-30T13:30:08+5:30

Next

खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।

आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है; यदि सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।

खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।

जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी, उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता हासिल कर ली हैं।

व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता हैं।

मैं किसी को भी अपने गंदे पाँव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा।

आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी।

विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए। जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता हैं।

भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।

एक अच्छा इंसान हर सजीव का मित्र होता हैं।