झारखंड के हजारीबाग में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा, तस्वीरों में देखें क्या हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 9, 2020 06:20 PM2020-02-09T18:20:44+5:302020-02-09T18:20:44+5:30

Next

झारखंड के हजारीबाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हालत में मिली।

पुलिस का कहना है कि हम यह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं कि क्या मूर्ति खुद गिर गई या फिर तोड़-फोड़ हुई है।

हम लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और CCTV फुटेज भी चेक कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि 8 फरवरी की शाम को बापू की प्रतिमा को खंडित किया गया है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है।