मानवता को सलाम! ग्रामीणों ने महिला की बचाई जान, 2 घंटे तक चट्टान के नीचे फंसी, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 11, 2020 06:33 PM2020-11-11T18:33:43+5:302020-11-11T18:33:43+5:30

Next

राजस्थान के एक गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। अभयारण्य क्षेत्र में महिला को चट्टान के नीचे आ गई। घटना उस समय हुई, जब महिला दिवाली के लिए मिट्टी खोदने गई थी।

खुदाई के दौरान चट्टान महिला के शरीर पर गिरा और वह कुचल गई। पत्थर के नीचे दबने से दोनों हाथ कुचल गए। जब महिला चिल्लाई तो आस-पास की महिलाओं ने ग्रामीणों को इसके बारे में बताया।

ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी कैलाशचंद बैरवाही मौके पर पहुंचे। महिला को बचाने के लिए मौजूद लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन महिला के पास लोगों को इकट्ठा करने और पत्थर उठाने के अलावा कोई चारा नहीं था। पूरा शरीर दबा था

गांव में घटना घटित होने के समय क्रेन या कोई जेसीबी मौजूद नहीं। इसलिए लोगों ने हाथ से पत्थर उठाना शुरू कर दिया।

जज्बे को सलामः दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उसे आखिरकार बचा लिया गया। ग्रामीणों ने महिला को जिंदा निकालने में कामयाबी हासिल की। घायल महिला की पहचान लाखो देवी के रूप में हुई और उसे इलाज के लिए करौली अस्पताल ले जाया गया।

जयपुर में महिला की जान बचाने के लिए बाएं हाथ को कोने से हटाना पड़ा। उसके दाहिने हाथ की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। महिला का इलाज चल रहा है। महिला की गंभीर स्थिति बनी हुई है।