लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी से आगे निकले पीएम मोदी, पहले गैर कांग्रेसी, चौथे प्रधानमंत्री, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 13, 2020 21:02 IST

Open in App
1 / 10
भाजपा ने बृहस्पतिवार को बताया कि नरेंद्र मोदी सबसे लंबी अवधि तक सेवा देने वाले देश के गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री और कुल मिलाकर सबसे अधिक सेवा देने वाले देश के चौथे प्रधानमंत्री बन गए हैं।
2 / 10
भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे अधिक सेवा देने वाले देश के चौथे प्रधानमंत्री बन गए हैं।
3 / 10
अब सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले देश के गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी बन गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने सभी कार्यकालों के दौरान कुल 2268 दिन सेवाएं दी।
4 / 10
आज प्रधानमंत्री मोदी उनसे आगे निकल गए। प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबी सेवा देने वालों की सूची में जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह शामिल हैं। ये तीनों कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखते थे।
5 / 10
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले जिन तीन प्रधानमंत्रियों का नाम इस लिस्ट में शामिल है वे सभी कांग्रेस के थे। पीएम मोदी ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं।
6 / 10
इससे पहले सबसे ज्यादा लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्रियों में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह का नाम शामिल है। अब पीएम मोदी चौथे सबसे ज्यादा दिन तक देश की बागडोर संभालने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
7 / 10
बता दें कि पीएम मोदी इस साल 15 अगस्त को जब लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराएंगे तो भी एक नया रिकॉर्ड बनेगा।
8 / 10
15 अगस्त को पीएम मोदी सातवीं बार लाल किले से तिरंगा लहराएंगे। इसी के साथ ऐसा सबसे ज्यादा बार करने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में वे चौथे नंबर पर आ जाएंगे।
9 / 10
गौरतलब है कि लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम है। इसके बाद दूसरे नंबर पर इंदिरा गांधी आती हैं और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मनमोहन सिंह का नाम है।
10 / 10
आपको बता दें कि पंडित नेहरू ने 17 बार लगातार लाल किले से तिरंगा फहराया था, जबकि इंदिरा गांधी ने ऐसा 11 बार किया था। जबकि मनमोहन सिंह ने लगातार 10 बार लाल किले से तिरंगा लहराया था।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीजवाहरलाल नेहरूइंदिरा गाँधीमनमोहन सिंहअटल बिहारी वाजपेयीदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे