Photos: ब्रह्मा की नगरी में राहुल गांधी ने की पूजा, ख्वाजा के दर पर भी टेका मत्था

By अनुभा जैन | Published: November 26, 2018 03:48 PM2018-11-26T15:48:35+5:302018-11-26T15:48:35+5:30

Next

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अजमेर की प्रसिद्व सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत की।

उन्होंने मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल चढ़ाए। राहुल सुबह करीब 9 बजे दरगाह जियारत करने पहुंचे और करीब 20 मिनट यहां रहे।

राहुल इसके बाद पुष्कर गए। उन्होंने ब्रह्मा सावत्री घाट सरोवर पर विधि-विधान से पूजा की और दुग्धाभिषेक किया।

उन्होंने ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए। मंदिर की ओर से राहुल को साफा बांधा गया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट उनके साथ थे।

पुष्कर सरोवर में जल अर्पित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी