Lokmat National Conclave: जानें पीयूष गोयल, असदुद्दीन ओवैसी और शशि थरूर ने नागरिकता संशोधन बिल पर क्या कहा

By संदीप दाहिमा | Published: December 10, 2019 06:40 PM2019-12-10T18:40:24+5:302019-12-10T18:40:24+5:30

Next

ओवैसी ने कहा कि नागरिक संशोधन विधेयक न केवल संविधान विरोधी है बल्कि गांधी और अंबेडकर विरोधी भी है।

ओवैसी ने कहा कि जिन्होंने आजादी के बाद संविधान बनाया पीएम नरेंद्र मोदी से ज्यादा होशियार थे।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी बात रखी, इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी का भी जिक्र किया।

गोयल ने कहा कि पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को अधिकार नहीं मिला।

नागरिकता संशोधन बिल पर शशि थरूर ने अमित शाह पर तंज करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि वह हमेशा ही सिर्फ कांग्रेस और जवाहर लाल नेहरू को हर बात के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं।

शशि थरूर ने यह तंज नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान किया।