Exit Poll के बाद स्थिति लगभग साफ, इस पार्टी की बनेगी सरकार

By खबरीलाल जनार्दन | Published: May 12, 2018 08:01 PM2018-05-12T20:01:48+5:302018-05-12T20:01:48+5:30

Next

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आज 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव आयोग ने कहा कि 2013 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में 71.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस , भाजपा और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के जेडीएस के बीच कड़ी टक्कर है।

कर्नाटक विधानसभा के 224 सीटों में से 222 सीटों के लिए मतदान हुआ।

2600 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें से 2400 से अधिक पुरूष और 200 से अधिक महिला उम्मीदवार हैं।

कुल 5,06,90,538 मतदाता हैं जिसमें से 2,56,75,579 पुरूष मतदाता हैं।

2,50,09,904 महिला मतदाता और 5,055 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

मतदान बाद आए एग्जिट पोल में 11 प्रमुख सर्वे में 6 में बीजेपी सरकार बनाते नजर आ रही है।

जबकि पांच सर्वे में कांग्रेस की सीटें आने का दावा हुआ।

हालांकि पोल्स ऑफ पो में यह कहा गया है कि बीजेपी यह चुनाव जीतने जा रही हैं।