दिल्ली में आंधी और भारी बारिश के कारण जामा मस्जिद का गुंबद क्षतिग्रस्त, देखें फोटो

By संदीप दाहिमा | Published: May 30, 2022 07:57 PM2022-05-30T19:57:47+5:302022-05-30T20:00:19+5:30

Next

दिल्ली में सोमवार शाम आंधी और उसके बाद आई भारी बारिश के कारण ऐतिहासिक जामा मस्जिद के गुंबद और अन्य हिस्सों को नुकसान पहंचा है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि मस्जिद की एक मीनार और अन्य हिस्सों से पत्थर टूटकर गिरने से दो लोग घायल हो गए।

बुखारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''मुख्य गुंबद का कलश टूटकर गिर गया। और नुकसान से बचने के लिये इसे तत्काल ठीक करने की जरूरत है।

मस्जिद के ढांचे के कुछ और पत्थर भी गिर गए। मैं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की मदद से मस्जिद की तत्काल मरम्मत करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा।''

दिल्ली वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि एक टीम को जामा मस्जिद के निरीक्षण और नुकसान के आकलन के लिए भेजा गया है।