ISRO ने भारत के सबसे बड़े रॉकेट LVM3 से ब्रिटिश कंपनी की 36 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक किया लॉन्च, देखें लॉन्चिंग की तस्वीरें

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 26, 2023 11:33 AM2023-03-26T11:33:46+5:302023-03-26T11:39:23+5:30

Next

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से रविवार 9 बजे भारत के सबसे बड़े रॉकेट LVM3 के जरिए 36 उपग्रहों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। (फोटो: Twitter/isro)

अंतरिक्ष में भेजे गए सभी 36 सैटेलाइनट ब्रिटेन स्थित संचार कंपनी 'वनवेब' के हैं। इन्हें पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करना है। (फोटो: Twitter/isro)

यह सैटेलाइट दुनियाभर में अंतरिक्ष के जरिए इंटरनेट उपलब्ध कराने में मददगार साबित होंगे। (फोटो: Twitter/isro)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मिशन को एलवीएम3-एम3/वनवेब इंडिया-2 नाम दिया है। (फोटो: Twitter/isro)

इसरो ने पिछले साल अक्टूबर में श्रीहरिकोटा के ही सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से वनवेब के पहले 36 उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। (फोटो: Twitter/isro)

ब्रिटेन की नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड (वनवेब ग्रुप कंपनी) ने पृथ्वी की निचली कक्षा में 72 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के लिए इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड से एक करार किया है। (फोटो: Twitter/isro)