Isha-Anand wedding: घोड़ों पर बैठकर दुल्हन के भाईयों ने किया इंतजार, बारात लेकर पहुंचे आनंद पीरामल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 12, 2018 06:13 PM2018-12-12T18:13:49+5:302018-12-12T18:13:49+5:30

Next

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की आज( 12 दिसबंर) को आनंद पीरामल से शादी हो रही है। कुछ ही घंटों में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे।

खबरों के मुताबिक ईशा अंबानी के घर आनंद पीरामल बारात लेकर पहुंच गए हैं। ईशा अंबानी के भाई आकाश और अनंत अंबानी ने दूल्हे का जबरदस्त तरीके से शादी की है।

तस्वीरों में आमिर खान पत्नी किरण राव के साथ नजर आ रहे हैं। इस शादी में बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी पहुंच रहे हैं।

शादी की पहली रस्म शाम सात बजे से शुरू हो जाएगी। मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया फूलों से सजाया हुआ है। लोगों में दुल्‍हा-दुल्‍हन की पहली तस्‍वीर के लिए काफी इंतजार है।

इससे पहले मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की उदयपुर में प्री वेडिंग पार्टी भी हुई थी। जिसमें देश-विदेश के कई सारे लोग शामिल हुए थे।

आनंद महाराष्ट्र की टॉप रियल एस्टेट कंपनी के मालिक अजय पीरामल के इकलौते बेटे हैं।

आनंद की उम्र 33 वर्ष और ईशा अंबानी 27 वर्ष की हैं। दोनों की उम्र में 6 साल का अंतर है।