लाइव न्यूज़ :

COVID-19: एक और मिशन पर ITBP, सबसे बड़ा कोविड सेंटर, कल से शुरू, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 24, 2020 17:51 IST

Open in App
1 / 6
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने दिल्ली में 10,000 से अधिक बिस्तरों की क्षमता वाले कोविड-19 केंद्र की देखरेख का जिम्मा बुधवार को संभाल लिया। आईटीबीपी के अधिकारियों के एक दल ने राधा स्वामी ब्यास केंद्र का दौरा किया और दिल्ली सरकार तथा अन्य पक्षकारों के साथ चर्चा की जो इस केंद्र को चलाने में साझेदार होंगे।
2 / 6
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा था कि इस केंद्र का जिम्मा आईटीबीपी को सौंपा गया है। आईटीबीपी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बल ने नयी दिल्ली के छतरपुर स्थित राधा स्वामी ब्यास में कोविड-19 देखभाल केंद्र का जिम्मा बुधवार को संभाल लिया।’’
3 / 6
गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के अनुरोध पर इस केंद्र को डॉक्टरों तथा अन्य पेशेवरों की टीम मुहैया कराने वाली नोडल एजेंसी के तौर पर आईटीबीपी को नामित किया था।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि केंद्र में 26 जून से 2,000 बिस्तरों की सुविधा शुरू होने की संभावना है।
4 / 6
बिस्तरों की कुल क्षमता 10,200 तक हो सकती है। यह देश के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में सबसे बड़ा कोविड-19 देखभाल केंद्र होगा। अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी और अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 1,000 से अधिक डॉक्टरों और 2,000 पराचिकित्सकों और सुरक्षा कर्मियों को इस केंद्र में तैनात करने की उम्मीद है।
5 / 6
दक्षिण दिल्ली जिला प्रशासन इस केंद्र को प्रशासनिक सहयोग मुहैया कराएगा। आईटीबीपी देश में पहला संगठन है जिसने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिए 1,000 बिस्तरों वाला पृथक केंद्र बनाया। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में स्थित केंद्र में करीब 1,200 लोगों का इलाज किया गया जिनमें से 42 विदेशी शामिल हैं।
6 / 6
चीन के वुहान तथा इटली से विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया था। यह केंद्र अब भी चालू है और आईटीबीपी के उन जवानों की देखभाल कर रहा है जो देशव्यापी लॉकडाउन के बाद काम पर लौट रहे हैं।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाआईटीबीपीगृह मंत्रालयअमित शाहअरविंद केजरीवालकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्ली में कोरोनावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है