मनोज मुकुंद नरवाने बने देश के 28वें सेनाध्यक्ष, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: December 31, 2019 04:49 PM2019-12-31T16:49:59+5:302019-12-31T16:49:59+5:30

Next

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने सोमवार को आर्मी चीफ का पदभार संभाला।

आर्मी चीफ का पद सम्भालने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने थलसेना के उप प्रमुख रहे हैं।

थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत इस पद पर तीन साल रहने के बाद 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए।

उन्हें देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाया गया। सितंबर में थलसेना उप प्रमुख बनने से पहले नरवाने सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे जो चीन से लगती भारत की लगभग चार हजार किलोमीटर लंबी सीमा की रखवाली करती है।

नरवाने को जून 1980 में सातवीं बटालियन, सिख लाइट इन्फैंट्री रेजीमेंट में कमीशन मिला था।

सेना के लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने सेना की पूर्वी कमान की अगुवाई कर चुके हैं जो चीन के साथ लगती भारत की करीब 4000 किलोमीटर लंबी सीमा की देखभाल करती है।

उन्होंने 37 साल की अपनी सेवा के दौरान कई कमान में अपनी सेवा दी, जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद निरोधिक अभियानों में सक्रिय रहे और कई अहम जिम्मेदारियां संभाली।