तीन मिनट में 100 आसन, 11 साल की लड़की ने दुबई में बनाया विश्व रिकॉर्ड, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 20, 2020 03:33 PM2020-07-20T15:33:40+5:302020-07-20T15:42:45+5:30

Next

दुबई में रहने वाली एक भारतीय लड़की ने सीमित स्थान में कुछ ही मिनट के भीतर योग के 100 आसन कर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, 11 वर्षीय समृद्धि कालिया ने तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

कालिया ने पिछले एक महीने के अंदर ही दूसरी बार विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।

गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के ''सीमित स्थान में सबसे तेजी से योग के 100 आसन'' करने को लेकर कालिया ने कहा कि उनकी सफलता की वजह कठिन परिश्रम और दृढ़ता है।

सातवीं कक्षा की छात्रा ने बृहस्पतिवार को मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा में यह योगासन प्रस्तुति दी थी।

इससे पहले, 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर समृद्धि ने एक मिनट में 40 उन्नत योग आसन करने का अपना दूसरा विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

पिता सिद्धार्थ कालिया ने कहा कि समृद्धि छह साल की उम्र से ही योग सीख रही है। इस क्षेत्र में उनकी रुचि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी जीत हासिल करने में मददगार बन रही है।

 योग के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धियों के लिए जनवरी 2020 में प्रवासी भारतीय दिवस पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।