केदारनाथ मंदिर से संसद भवन और अमेरिका तक कैसे मनाई गई दिवाली, तस्वीरों में देखिए

By विनीत कुमार | Published: November 4, 2021 09:34 PM2021-11-04T21:34:49+5:302021-11-04T21:36:53+5:30

Next

देश भर में दिवाली का त्योहार गुरुवार को मनाया गया। साथ ही अमेरिका से भी दिवाली मनाए जाने की तस्वीरें आई हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि दिवाली दिखाता है अंधेरे के सामने ज्ञान, सच्चाई का उजाला है।

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक को इस मौके पर जगमगाती रोशनी से सजाया गया था। संसद भवन को भी इस मौके पर खूबसूरत लाइट्स से सजाया गया था।

केदारनाथ मंदिर भी सजाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार को केदारनाथ मंदिर पहुंचने वाले हैं।

दिल्ली में गुरुद्वारा बंग्ला साहिब सहित अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को भी रोशनी से सजाया गया।

छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी के जवानों ने राजनंदन गांव में दियों से सजावट की और दिवाली मनाई।

ये तस्वीरें झारखंड की हैं। लोगों ने अपने घरों सहित मंदिरों को सजाया और आतिशबाजी भी की।

दिवाली के मौके पर भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर भी जवानों ने मोमबत्ती और दिए जलाए।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में हडसन नदी के किनारे दिवाली की थीम वाले एनिमेशन से वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर सजावट की गई। साथ ही आतिशबाजी भी हुई।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कैबिनेट के मंत्रियों के साथ दिवाली की पूजा की।