दिल्ली चुनाव: से पहले अरविंद केजरीवाल पहुंचे हनुमान मंदिर, लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: February 7, 2020 05:48 PM2020-02-07T17:48:24+5:302020-02-07T17:48:24+5:30

Next

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सूबे के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस में स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

शनिवार (08 फरवरी) को दिल्ली में चुनाव होने हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान गुरुवार को संपन्न हो गया था। इस दौरान भाजपा ने शाहीन बाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन को केंद्र में रख आक्रामक प्रचार अभियान किया।

आम आदमी पार्टी ने जहां अपनी सरकार की बिजली, पानी और महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा जैसे मुद्दों को जोर-शोर से सामने रखा तो वहीं कांग्रेस प्रचार अभियान में काफी पीछे नजर आई।

चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में इन तीनों मुख्य दलों ने मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश की और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), तुष्टीकरण की राजनीति तथा बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शनिवार को होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर और हरिनगर तथा पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर में तीन रोडशो किए।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्वी दिल्ली के अपने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में पदयात्रा की।