घने कोहरे की वजह से थम गया दिल्ली-एनसीआर, तस्वीरों में देखिए लोगों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 30, 2019 11:33 AM2019-12-30T11:33:18+5:302019-12-30T11:33:18+5:30

Next

कड़ाके की सर्दी झेल रहे दिल्ली-एनसीआर वासियों पर सोमवार को कहरे का कहर बरपा।

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में दृश्यता बिल्कुल कम हो गई।

इससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई। घने कोहरे की वजह से दिल्ली से आने और जाने वाली करीब 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

साथ ही तीन फ्लाइट्स को भी डायवर्ट किया गया है। एयरपोर्ट पर नॉर्मल ऑपरेशन सस्पेंड कर दिया गया है। सिर्फ सीएटी 3 बी सिस्टम से लैश विमान ही लैंड कर सकते हैं। 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में न्यूनतम तामपाम 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

भीषण सर्दी को देखते हुए बेघर लोगों ने रैन बसेरे में शरण ली। उत्तर भारत में भी भीषण ठंड से राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में कई जगहों पर स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।