जहांगीरपुरी में बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया ब्रेक, देखे MCD की कार्रवाई की तस्वीरे

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: April 20, 2022 12:59 PM2022-04-20T12:59:01+5:302022-04-20T13:02:25+5:30

Next

जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद एमसीडी की ओर से इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया गया जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। (फोटो: Twitter/ANI)

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मामले में यथा स्थिति बहाल रखने को कहा। साथ ही कहा कि इस मामले पर सुनवाई गुरुवार को की जाएगी। कोर्ट का आदेश आने के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकाबल सिंह ने पत्रकारों से कहा कि इसका पालन किया जाएगा। (फोटो: Twitter/ANI)

जहांगीरपुरी हिंसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सख्त होने के बाद प्रशासन बेहद सख्त हो गया है. वहीं, जहांगीरपुरी में दिल्ली पुलिस के भारी पुलिस बल समेत पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया है। (फोटो: Twitter/ANI)

आज सुबह एमसीडी के 9 बुलडोजर दिल्ली के जहांगीरपुर इलाके में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के लिए पहुच गए थे। (फोटो: Twitter/ANI)

जहांगीरपुरी में मस्जिद के पास का अवैध कब्जा अभी भी बुलडोजर से हटाया गए हैं। (फोटो: Twitter/ANI)

एमसीडी ने बुलडोजर अभियान से ठीक पहले जहांगीरपुरी में दिल्ली पुलिस समेत पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया था। (फोटो: Twitter/ANI)

जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के दिन दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक स्थानीय निवासी घायल हो गया था। (फोटो: Twitter/ANI)

पुलिस ने अब तक नाबालिग समेत 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। (फोटो: Twitter/ANI)