Delhi Election Result 2020: केजरी 'वॉल' को नहीं डगमगा पाई बीजेपी, जीत की जश्न में यूं डूबे AAP कार्यकर्ता, देखें फोटो

By धीरज पाल | Published: February 11, 2020 03:57 PM2020-02-11T15:57:55+5:302020-02-11T15:57:55+5:30

Next

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पक्की नजर आ रही है। चारों तरफ जीत का जश्न मनाया जा रहा है। मिठाईयां बांटी जा रही है।

जीत के बाद पटपड़गंज सीट से मनीष सिसोदिया ने जीत की हैट्रिक लगाई। इस खुशी में सिसोदिया ने रोड शो निकाला।

आप कार्यकर्ता जगह-जगह खुशियां जाहिर कर रहे हैं।

रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 63 वोटों से आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 7 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक आप 60 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता ने आज अलग किस्म की राजनीति को जन्म दिया है।

केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले वंदेमातरम के नारे लगवाए। अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यह राजनीति देश को अलग दिशा में लेकर जा सकती है।

केजरीवाल ने कहा, आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है। मैं इसके लिए हनुमान जी को भी धन्यावाद देता हूं।

आप के जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी।