Delhi Election Result 2020: इस गाड़ी से निकलेगी केजरीवाल की 'विजय रथ यात्रा', तस्वीरों में देखें जश्न की तैयारियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 11, 2020 10:15 AM2020-02-11T10:15:12+5:302020-02-11T10:17:58+5:30

Next

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों को देखते हुए आम आदमी पार्टी जीत के जश्न की तैयारियां में जुटा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केजरीवाल इस जीप में सवार होकर विजय रथ की यात्रा निकाल सकते हैं।

जीत के जश्न को लेकर आप के खेमे में तैयारियां जोरो पर है। आप के कार्यकर्ता शुरुआती रुझानों के हिसाब से जश्न मानना शुरू भी कर दिया है। रुझान में आप आगे, सीएम केजरीवाल लगाएंगे हैट्रिक, भाजपा और कांग्रेस पीछे

शुरुआती दौर में आम आदमी पार्टी सभी दूसरे दलों पर बढ़त बनाते दिख रही। इसी बीच काउंटिंग शुरू होते ही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाई है। कार्यकर्ताओं ने 2024 में अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बताते हुए नरेंद्र मोदी VS अरविंद केजरीवाल का पोस्टर लगाया है। 

नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था।

अरविंद केजरीवाल ने अपना पहला चुनाव लड़ते हुए 2013 में उस समय की तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित को हराया था। इसके बाद साल 2015 में बीजेपी की नेता नूपुर शर्मा को हराया था। 

साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिलीं थी। जबकि 3 सीटें बीजेपी के हाथ में लगी।