Covid Update: लद्दाख में मिले कोविड-19 के 16 नए मामले, 24 घंटे में 21 मरीज हुए संक्रमण मुक्त

By संदीप दाहिमा | Published: August 3, 2022 04:14 PM2022-08-03T16:14:37+5:302022-08-03T16:17:25+5:30

Next

केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 16 नए मामले मिलने के साथ ही अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या यहां बढ़कर 28,915 हो गयी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा यह सभी मामले लेह से सामने आए। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 21 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

अब तक कुल 28,585 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के कारण अब तक 228 मरीजों को जान गंवानी पड़ी है। इसमें से 168 मौत लेह और 60 मौत करगिल में हुईं।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 93 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें लद्दाख के 79 और करगिल के 14 मरीज शामिल हैं।