Covid 19 cases: लौट आया कोरोना! देश में पिछले 24 घंटों में 1890 नए मामले, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 9433 हुई

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 26, 2023 01:56 PM2023-03-26T13:56:31+5:302023-03-26T13:58:56+5:30

Next

देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में ही देश भर में 1890 नए कोविड केस सामने आए हैं।

संक्रमण का यह आंकड़ा पिछले 149 दिनों में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 9433 हो गई है। इससे पहले पिछले साल 28 अक्टूबर को भारत में 2208 कोरोना केस सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, पिछले 24 घंटों में 7 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,831 हो गई है।

महाराष्ट्र और गुजरात में पिछले 24 घंटे में जहां दो-दो मौतें हुईं। वहीं, केरल से तीन मौतों की सूचना सामने आई है।

दैनिक पॉजिटिविटि रेट देश में 1.56 प्रतिशत दर्ज की गई है जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटि रेट अभी 1.29 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड के देश में अब तक आए कुल मामलों की संख्या 4.47 करोड़ (4,47,04,147) दर्ज की जा चुकी है। सक्रिय केस अभी देश में कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर 98.79 प्रतिशत दर्ज की गई है।