नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन, सुरक्षा बल तैनात, देखिए तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: December 11, 2019 04:30 PM2019-12-11T16:30:37+5:302019-12-11T16:30:37+5:30

Next

नागरिकता संसोधन विधेयक की कॉपी फाड़कर लोगों ने किया विरोध

बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव इस बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बिल असंवैधानिक है, कोई सरकार भारतीय समाज को धर्म के आधार पर तोड़ नहीं सकती है।"

इस विधेयक के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए अलीगढ़ में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

तमिलनाडु में कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया।

त्रिपुरा में भी नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में रैली निकालकर इसे वापस लिए जाने की मांग की गई।

नागरिकता संशोधन विधेयक बुधवार को राज्यसभा में भी पेश कर दिया गया है। इस पर चर्चा चल रही है।

इस विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि अभी तक 9 संशोधन आए हैं जिसके तहत गोवा, दमन-दीव, पुड्डूचेरी, युंगाडा, श्रीलंका, केन्या से आए लोगों को भारत की नागरिकता दी गई।

कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने कहा भारत ने सदियों से लोगों को शरण दी है। यहूदी-पारसी-ईसाई सभी को भारत ने शरण दी थी। लेकिन यह विधेयक संविधान की परीक्षा में फेल होता है।