लाइव न्यूज़ :

Charu Sinha: पहली महिला कमांडर, सीआरपीएफ ने कश्मीर में किया नियुक्त, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 2, 2020 16:25 IST

Open in App
1 / 6
आईपीएस अधिकारी चारू सिन्हा कश्मीर घाटी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की इकाई की अगुवाई करने वाली पहली महिला कमांडर बन गयी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
2 / 6
तेलंगाना संवर्ग से 1996 बैच की आईपीएस अधिकारी सिन्हा को सीआरपीएफ के श्रीनगर सेक्टर का महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। यह सेक्टर केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में इस अर्धसैनिक बल की बटालियन की तैनाती की निगरानी करता है।
3 / 6
वह अबतक जम्मू में सीआरपीएफ की महानिरीक्षक के रूप में सेवा दे रही थीं। इससे पहले उन्होंने बिहार में सीआरपीएफ इकाई की अगुवाई की थी जिसमें वहां नक्सल-विरोधी अभियानों में इस बल की तैनाती शामिल है।
4 / 6
कुछ साल पहले मध्य प्रदेश संवर्ग की 1993 बैच की आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल की महानिरीक्षक रह चुकी हैं।
5 / 6
सीआरपीएफ मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश संवर्ग के 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपक रतन समेत नौ अन्य महानिरीक्षक नियुक्त किये गये हैं। रतन को घाटी में सीआरपीएफ के कश्मीर अभियान का प्रमुख बनाया गया है।
6 / 6
कश्मीर अभियान इकाई श्रीनगर छोड़कर कश्मीर घाटी में सीआरपीएफ की बटालियन की तैनाती का निरीक्षण करती है। रतन आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार की जगह लेंगे जिन्हें दिल्ली में महानिरीक्षक (उत्तरी क्षेत्र) नियुक्त किया गया है।
टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानचीनसीआरपीएफगृह मंत्रालयतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा