BUDGET 2020: जानें निर्मला सीतारमण के 'बहीखाते' से आम लोगों की क्या हैं उम्मीदें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 1, 2020 10:07 AM2020-02-01T10:07:24+5:302020-02-01T10:07:24+5:30

Next

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगी।

विश्लेषकों को उम्मीद है देश की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट देखते हुए, सरकार इस बजट में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उपायों की घोषणा कर सकती है।

इससे पहले 31 जनवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक समीक्षा पेश किया।

सरकार ने 2018-19 के लिए जीडीपी विकास दर में 6.8% से 6.1% की कटौती की है।

इस बार भी सूटकेस की जगह बजट बही-खाते को लाल कपड़े में ही बांधा गया है।

पहले 10 बजकर 15 मिनट पर कैबिनेट की बैठक होगी और इसके बाद वित्तमंत्री 11 बजे सदन में बजट पेश करेंगी।